about me profile picture
B

ravo Charlie

एक फौजी एक लक्ष्य "फौजी जिला बेमेतरा"

फ़ौजी के बारे में ..

फौ जी भूपेंद्र सिंह चौहान "ब्रावो चार्ली" भारतीय नौसेना से सेवा निवृत्त सैनिक हैं| 15 वर्ष भारत माता की सेवा में समर्पण देकर फ़ौजी चौहान बेमेतरा की मिट्टी पर वापस आए। इस कार्यकाल के दौरान भारतीय नौसेना के कई युद्ध पोतों जैसे आइएनएस प्रबल, निर्घात, विक्रांत , रणवीर, कुम्भीर इत्यादि में इन्होंने अपनी समर्पित सेवाएँ दीं। समय समय पर इन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय नौसेना द्वारा कई अवार्डस जैसे कमांडिंग इन चीफ़ पूर्वी नौसेना कमान प्रसंसा, कैश अवार्ड आदि प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित भी किया गया है। 2016 में आयोजित अंतर्रष्ट्रीय बेड़ा पुनरीक्षण 'आइ एफ आर 16' में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा प्रकाशित बेड़ा पुनरीक्षण पुस्तिका में फ़ौजी भूपेन्द्र सिंह चौहान का नाम भी अंकित है । युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत फ़ौजी नौसेना से सेवानिवृत्ति पश्चात अपने गृह ज़िले में क्षेत्र के युवाओं को निः शुल्क सेना भर्ती का प्रशिक्षण दे रहें हैं । फ़ौजी भूपेन्द्र सिंह चौहान अब एक ही उद्देश्य लेकर चल रहे हैं की छत्तीसगढ़ के कोने में सिमटा बेमेतरा ज़िला अब समूचे भारतवर्ष में "फ़ौजी ज़िला" के रूप में पहचान बनाए। बेमेतरा ज़िला को फ़ौजी ज़िला बनाकर एक मिसाल क़ायम करने का विशाल लक्ष्य लिया है फ़ौजी भूपेन्द्र ने । इसके लिए विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों और संगठनों जैसे लक्ष्य बेमेतरा, शौर्य डिफ़ेंस अकेडमी साजा, दक्ष अकेडमी परपोड़ी इत्यादि से जुड़कर सहायता प्राप्त कर रहे हैं। उनके युवा जागरण और सैन्य सेवाओं में अनुभव के लेख समय समय पर स्थानीय अखबारों में भी प्रकाशित होते रहते है जिससे सुदूर क्षेत्रों के युवा भी प्रेरणा प्राप्त करते हैं